लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने अक्टूबर में अबतक भारतीय बाजारों से 3,825 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: October 24, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) अक्टूबर में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं।

उन्होंने अक्टूबर में भारतीय बाजारों से 3,825 करोड़ रुपये की निकासी की है।

इससे पिछले दो माह में एफपीआई ने ऋण या बांड बाजार में जबर्दस्त निवेश किया था। उन्होंने सितंबर में बांड बाजार में 13,363 करोड़ रुपये और अगस्त में 14,376.2 करोड़ रुपये डाले थे।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में एफपीआई ने अभी तक बांड बाजार से 1,494 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसी तरह उन्होंने शेयरों से 2,331 करोड़ रुपये की निकासी की है। इस तरह एक से 22 अक्टूबर के दौरान उन्होंने भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से 3,825 करोड़ रुपये निकाले हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अक्टूबर के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने सॉफ्टवेयर कंपनियों के 5,406 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। हालांकि, सॉफ्टवेयर कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। ऐसे में यह निश्चित रूप से मुनाफावसूली का मामला है। वित्तीय सेवा कंपनियों में एफपीआई ने लिवाली की है।’’

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफपीआई बाजार में किनारे पर खड़े हैं तथा वे 'देखो और इंतजार करो" की नीति अपना रहे हैं। इस दौरान वे मुनाफा काट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?