लाइव न्यूज़ :

भारतीय इक्विटी पर एफपीआई का भरोसा कायम, सितंबर तिमाही में 6.3 अरब डॉलर का निवेश किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर मॉर्निंग स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी निवेशकों का भारतीय इक्विटी बाजारों पर भरोसा कायम है और उन्होंने सितंबर तिमाही में 6.3 अरब डॉलर का निवेश किया।

रिपोर्ट के मुताबिक आकर्षक कीमत, लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने और कारोबारी गतिविधियों के बहाल होने से यह निवेश बढ़ा।

एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) ने इससे पहले जून तिमाही में 3.9 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया था, जबकि मार्च तिमाही में 6.38 अरब डॉलर निकाले थे।

भारतीय इक्विटी बाजारों के जोरदार प्रदर्शन के चलते समीक्षाधीन तिमाही में एफपीआई निवेश की कीमत भी काफी बढ़ी।

रिपोर्ट में बताया गया कि सितंबर के अंत में भारतीय इक्विटी में एफपीआई निवेश करीब 450 अरब डॉलर था, जो इससे पिछली तिमाही के 344 अरब डॉलर के मुकाबले 31 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा भारतीय इक्विटी के बाजार पूंजीकरण में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का योगदान भी समीक्षाधीन अवधि के दौरान 21.4 प्रतिशत रहा, जो जून तिमाही में 18.7 प्रतिशत था।

भारतीय इक्विटी बाजारों में एफपीआई के योगदान का यह उच्चतम स्तर है। इससे पहले उच्चतम स्तर मार्च 2015 में 20.5 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट