लाइव न्यूज़ :

बॉक्साइट आयात से 390 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा का नुकसान

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून एल्युमीनियम के विनिर्माण में काम आने वाले बॉक्साइट के आयात से अप्रैल- जून अवधि के दौरान 390 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा का नुकसान हुआ है। इंडियन इंस्ट्रियल वैल्यू चैन कलेक्टिव (आईआईवीसीसी) ने यह जानकारी दी है।

आईआईवीसीसी देशभर में औद्योगिक उत्पादन और खपत की आपूर्ति श्रृंखला गतिविधियों में शामिल संगठनों का प्रतिनिधित्व करती है।

आईआईवीसीसी ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘अप्रैल से 10 जून, 2021 की पहली तिमाही में बॉक्साइट की आयात गतिविधियों से 5.19 करोड़ डॉलर (390 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ। आयात के बजाय इस नुकसान का फायदा भारतीय लोगों का मिलता। यह धन बॉक्साइट निकालने, परिवहन करने वालों, बॉक्साइट का प्रसंस्करण और आपूर्ति तथा इसका अंतिम इस्तेमाल करने वालों को जाता।’’

आईआईवीसीसी के सदस्य अभय राज मिश्रा ने कहा कि भारत के पास दुनिया में बॉक्साइट का 3.8 अरब टन का पांचवां बड़ा भंडार है, इसके बावजूद एल्युमीनियम उद्योग लगातार आयातित बॉक्साइट पर निर्भर है। इस आयात की वजह से पिछले छह साल के दौरान 57.10 करोड़ डॉलर (4,400 करोड़ रुपये) का विदेशी मुद्रा का नुकसान हुआ है।

वाणिज्य मंत्रालय के आयात- निर्यात डेटाबैंक में प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक पिछले छह साल के दौरान बॉक्साइट आयात 300 प्रतिशत तक बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?