लाइव न्यूज़ :

इस साल त्योहारों पर Myntra निकाल रहा है 16000 नौकरियां; रिपोर्ट का दावा- सभी सेक्टर्स में की जाएगी भर्ती

By आजाद खान | Updated: September 10, 2022 09:28 IST

आपको बता दें कि इसी सीजन में कंपनी ने पिछले साल 10 हजार नौकरियां निकाली थी। वहीं इस बार कंपनी 16 हजार भर्तियां निकाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल त्योहारों के सीजन पर मिंत्रा 16 हजार नौकरियां निकाल रहा है।कंपनी द्वारा यह भर्ती हर सेक्टर में की जाएगी। कंपनी को इस साल सेल ज्यादा होने की उम्मीद के कारण यह भर्ती हो रही है।

नई दिल्ली:फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन फैशन शाखा मिंत्रा इस साल त्योहारों के सीजन पर 16 हजार जॉब्स को निकाल रही है। इन भर्ती को आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए निकाला जा रहा है। इस बात की जानकारी मिंत्रा की एचआर चीफ ऑफिसर नूपुर नागपाल ने दी है। 

आपको बता दें कि पिछले साल भी इसी सीजन में मिंत्रा ने 11 हजार नौकरियां निकाली थी जिसमें सात हजार लोगों को डायरेक्ट नौकरी दी गई थी। इस साल कंपनी की बिक्री ज्यादा होने वाली है इसलिए उनके द्वारा अपने लेबर फोर्स को बढ़ाया जा रहा है। 

16 हजार जॉब्स पर मिंत्रा को क्या कहा है

बिजनेस डेली द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल त्याहारों के सीजन पर मिंत्रा डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस हैंडलिंग के कामों के लिए 16 हजार नौकरियां निकाल रहा है। 

इस पर बोलते हुए कंपनी की एचआर चीफ नूपुर नागपाल ने कहा कि ये जो भर्तियां होंगी उन में 10 हजार डायरेक्ट भर्ती रहेगी जिसमें से एक हजार कर्मचारियों को संपर्क सेंटर में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी बचे छह हजार नौकरियों की भर्ती इन डायरेक्ट रुप से होगी। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सप्लाई चैन मैनेजमेंट के आधे कर्मचारी कंपनी में रहेंगे और आगे काम भी करेंगे, वहीं संपर्क केंद्र के कर्मचारियों का जब तक कैन्ट्राक पूरा नहीं हो जाता है, वे यहां कंपनी में काम करते रहेंगे। 

इन सेक्टर में मिलेंगे काम

इस साल जो भर्तियां होगी वह सॉर्टिंग, पैकिंग, पिकिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, डिलीवरी और रिटर्न इंस्पेक्शन के साथ-साथ कार्गो फ्लीट मैनेजमेंट वाले सेक्टर में होगी। आपको बता दें कि त्योहारों की सीजन में अधिकांश ई-कॉमर्स, रिटेल और लॉजिस्टिक्स फर्म में उछाल रहती है जिस कारण उन्हें भारी तादात में लेबर फोर्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह भर्तियां की जाती है। 

वैसे भी कोरोना के कारण पिछले दो सालों से ये कंपनियां कुछ ज्यादा मुनाफा नहीं कर पाई है। ऐसे में इस साल जब माहौल पहले से थोड़ा ठीक है, ऐसे में ये कंपनियां यह मौका गवाना नहीं चाहती है।  

टॅग्स :बिजनेसभारतत्योहारफ्लिपकार्टसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम