लाइव न्यूज़ :

मास्टरकार्ड पर प्रतिबंध से पांच निजी बैंकों को नए कार्ड जारी करने में आएगी दिक्कत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मास्टरकार्ड पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय से एक्सिस बैंक, येस बैंक और इंडसइंड बैंक सहित देश में पांच निजी बैंकों को नए कार्ड जारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

आरबीआई ने दरअसल बुधवार को मास्टरकार्ड एशिया पैसेफिक पर 22 जुलाई से नये क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड ग्राहक बनाने पर रोक लगा दी थी। कंपनी द्वारा आंकड़ों के देश में संग्रह करने के नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर यह कदम उठाया गया।

वैश्विक बोकरेज कंपनी नोमुरा की रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलकर सात वित्तीय संस्था या बैंक नए कार्ड जारी नहीं कर पाएंगे क्योंकि वे बड़ी संख्या में मार्स्टरकार्ड से कार्ड लेते थे। रिपोर्ट में कहा गया कि मास्टरकार्ड पर प्रतिबंध लगाने के आरबीआई के फैसले से एक्सिस बैंक, यस बैंक और इंडसइंड बैंक सहित पांच निजी क्षेत्र के बैंक प्रभावित होंगे।

एचडीएफ़सी बैंक भी इस निर्णय से प्रभावित होगा लेकिन उस पर आरबीआई ने नए डेबिट,क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड जारी करने को लेकर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है।

इन पांच बैंकों के अलावा बजाज फिनसर्व और सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को भी कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। ये बैंक भी मास्टरकार्ड के जरिये नए कार्ड जारी करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़ अन्य भुगतान प्रणाली के लिए नए कार्ड जारी करने में दो से तीन महीने लगेंगे क्योंकि इसमें प्रौद्योगिकी की बड़ी भूमिका होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट