लाइव न्यूज़ :

सरकारी प्रतिभूति क्रय कार्यक्रम में 25,000 करोड़ रुपये की पहली खरीद 15 अप्रैल को

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:01 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम (जी- सैप 1.0) के तहत 25,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद 15 अप्रैल को

की जायेगी।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बुधवार को गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह घोषणा

की थी कि की रिजर्व बैंक सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीदारी करेगा। इसके लिये चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जी- सैप 1.0 कार्यक्रम के तहत एक लाख करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की खरीदारी की जायेगी।

केन्द्रीय बैंक ने जारी एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘जी- सैप 1.0 कार्यक्रम के तहत 25,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद 15 अप्रैल 2021 को की जायेगी।’’

रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि वह इस वित्त वर्ष के दौरान सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम को रखेगा ताकि इससे प्रतिभूतियों पर होने वाली प्राप्ति में आने वाले उतार- चढ़ाव में सुनियोजित प्रसार हो सके।

बेंचमार्क 10 वर्षीय बॉंड की अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 के दौरान औसतन 5.93 प्रतिशत पर खरीद- फरोख्त हुई। यह दर बाद में नीचे आने से पहले 10 मार्च 2021 को तेजी से बढ़कर 6.25 प्रतिशत पर पहुंच गई। जी- सेक पर होने वाली प्राप्ति बढ़ने के साथ ही कार्पोरेट बॉंड प्राप्ति में भी मजबूती का रुख रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?