लाइव न्यूज़ :

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये पूंजी जुटाने की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त डिजिटल तरीके से कर्ज देने वाला फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक को पूंजी बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,330 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी मिल गयी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा विवरण पुस्तिका (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत बैंक 330 करोड़ रुपये मूल्य के नये शेयर जबकि प्रवर्तक फिनकेयर बिजनेस सर्विसेज लि. 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बिक्री पेशकश के तहत रखेंगे।

कर्मचारियों के लिये प्रस्तावित शेयर बिक्री में हिस्सेदारी रखी गयी है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सेबी के पास मई में आईपीओ के लिये दस्तावेज जमा किये थे। बैंक को 28 जुलाई को नियामक से जरूरी टिप्पणियां मिल गयी।

किसी भी कंपनी के लिये आईपीओ, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम और राइट इश्यू के लिये सेबी की टिप्पणी जरूरी है।

दस्तावेज के अनुसार बैंक पाप्त राशि का उपयोग शेयर पूंजी बढ़ाने और भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिये करेगा।

बेंगलुरु स्मॉल फाइनेंस बैंक ने जुलाई 2017 में काम करना शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?