लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री जल्दी ही प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करेंगी: आर्थिक मामलों के सचिव

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवसथा को गति देने के लिये जल्दी ही एक और प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करेंगी।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वित्त मंत्रालय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से मिले सुझावों और अनुरोधों पर गौर कर रहा है।

बजाज ने कहा, ‘‘वास्तव में हम उस पर चर्चा कर रहे हैं। तारीख के बारे में बताना मेरे लिये मुश्किल है लेकिन हमें विभिन्न क्षेत्रों से कई अनुरोध और टिप्पणियां मिली हैं। जल्दी ही उसकी घोषणा की जाएगी। वित्त मंत्री इस बारे में आपसे बात करेंगी।’’

सीतारमण ने पिछले महीने मांग को गति देने और पूंजी व्यय बढ़ाने को लेकर कुछ उपायों की घोषणा की थी। यह कोविड-19 महामारी फैलने के बाद तीसरा प्रोत्साहन पैकेज था।

सरकार ने कोविड-19 संकट के प्रभाव से गरीबों और जरूरतमंदों को बचाने और उनकी मदद के लिये मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।

उसके बाद मई में 20.97 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज की घोषणा की गयी। इसमें मुख्य रूप से आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने और दीर्घकालीन सुधारों पर गौर किया गया।

खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतों के बारे में बजाज ने कहा कि यह अस्थायी है और सरकार ने कीमतों को काबू में लाने के लिये कई उपाय किये हैं।

उन्होंने कहा कि यह काफी हद तक ‘लॉजिस्टिक’ से जुड़ा है और नई फसल की आवक के साथ कीमतों में नरमी आ सकती है।

पुनरूद्धार के बारे में आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा कि ‘लॉकडाउन’ में ढील दिये जाने के बाद से पिछले कुछ महीनों से अर्थव्यवस्था में सुधार दिख रहा है तथा आने वाले महीनों में स्थिति और बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 स्थिति के बावजूद भारत की वृद्धि की कहानी अक्षुण्ण बनी हुई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट