लाइव न्यूज़ :

Festival Trains: आने-जाने टिकट बुक करें और 20 फीसदी छूट पाइये?, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने दी राहत?, क्या है प्रोसेस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2025 15:44 IST

Festival Trains: त्योहारों के समय भारी भीड़ को बेहतर ढंग से संभाला जा सके, बुकिंग प्रक्रिया आसान हो और विशेष ट्रेनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे के अनुसार केवल वापसी यात्रा के किराए पर 20 फीसदी छूट मिलेगा।

Festival Trains: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे रौनक भरे त्योहारों के दौरान ट्रेन से घर जाने वालों के लिए रेलवे ने एक विशेष योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत यात्रियों को आने-जाने (रिटर्न) दोनों टिकट एक साथ बुक करने पर वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह योजना फिलहाल प्रायोगिक आधार पर लागू की जा रही है, ताकि त्योहारों के समय भारी भीड़ को बेहतर ढंग से संभाला जा सके, बुकिंग प्रक्रिया आसान हो और विशेष ट्रेनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

रेलवे के अनुसार केवल वापसी यात्रा के किराए पर 20 फीसदी छूट मिलेगा। लेकिन शर्त यह है कि आने और जाने दोनों यात्राएं एक ही श्रेणी और समान स्टेशन जोड़ी के लिए बुक करनी होगी। अगर एक ही समूह के यात्री आने-जाने के टिकट बुक करते हैं, तो भी छूट लागू होगी। बशर्ते यात्री विवरण दोनों दिशाओं में समान हो। छूट केवल कन्फर्म टिकटों पर लागू।

किराया रिफंड नहीं मिलेगा, यानी टिकट कैंसिल होने पर पैसे नहीं लौटेंगे। सभी श्रेणियों और ट्रेनों में मान्य (फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों को छोड़कर), विशेष ट्रेनों सहित। लेकिन टिकट में बदलाव की अनुमति नहीं। रियायती टिकट पर कूपन, पास या पीटीओ पर कोई छूट लागू नहीं होगा। रेलवे के अनुसार टिकट बुकिंग का तरीका (ऑनलाइन या काउंटर) दोनों दिशाओं में एक जैसा होना चाहिए।

चार्ट बनाते समय यदि किराए में कोई अंतर निकलता है, तो अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। 13 अक्टूबर के लिए बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगा। जबकि आने की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर के बीच ट्रेन शुरू होने की तिथियों के लिए टिकट बुक होंगे। वहीं, वापसी यात्रा के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच ट्रेन शुरू होने की तिथियों के लिए टिकट बुक होंगे।

वापसी यात्रा पर अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) लागू नहीं होगी। वापसी यात्रा टिकट कनेक्टिंग यात्रा सुविधा से बुक होंगे। रेलवे का कहना है कि इस योजना से यात्रियों को न केवल किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा, बल्कि त्योहारों के समय टिकट की मारामारी भी काफी हद तक कम होगी। यह पहल भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा दोनों को साधने का एक प्रयोग है।

टॅग्स :भारतीय रेलRailway Ministryदशहरा (विजयादशमी)दिवालीछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?