लाइव न्यूज़ :

फेडरल बैंक ने महामारी में रोजगार गंवाने वाले केरल के 400 लोगों को अस्थायी नौकरियां दीं

By भाषा | Updated: June 26, 2021 13:47 IST

Open in App

(लक्ष्मी देवी)

नयी दिल्ली, 26 जून कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार गंवाने वाले लोगों की मदद के लिए फेडरल बैंक ने एक विशेष पहल की है। बैंक ने केरल में अपनी शाखाओं में ऐसे 400 लोगों को 18,000 रुपये मासिक वेतन पर अस्थायी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं।

फेडरल बैंक के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अजित कुमार केके ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इन लोगों को ‘कोविड वार्डन’ का पद दिया गया है। इनका काम शाखाओं में आने वाली भीड़ को संभालना और उन्हें मास्क तथा सैनिटाइजर उपलब्ध कराना है।

केके ने कहा आजीविका उपलब्ध कराने से संबंधित यह परियोजना अगस्त, 2020 में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत शुरू की गई थी। यह अब भी जारी है।

उन्होंने कहा कि यह अस्थायी रोजगार है, पूर्णकालिक नौकरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि बैंक इन लोगों को 18,000 रुपये मासिक का वेतन दे रहा है। इन लोगों के वेतन पर पिछले 10 माह में छह करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट