लाइव न्यूज़ :

अतिरिक्त उर्वरक सब्सिडी से किसानों को लाभ मिलेगा : साहनी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जून ब्रिक्स कृषि व्यापार परिषद के अध्यक्ष विक्रमजीत साहनी ने मंगलवार को कहा कि उर्वरक सब्सिडी के रूप में 14,775 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने के सरकार के फैसले से किसानों को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को दिए जाने वाले उर्वरक के मूल्य को नहीं बढ़ाया गया।

सरकार ने नवंबर तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए 93,869 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की थी। साथ ही 14,775 करोड़ रुपये उर्वरक सब्सिडी के तौर पर भी जारी किये है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों को सहारा देने के लिये कुल मिलाकर 6,28,993 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है।

वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों की आय में सुधार लाने और कुपोषण से लड़ने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन ए जैसे पोषक तत्वों वाली जैव-संवर्धित फसल की किस्में विकसित की हैं।

साहनी ने कहा कि जैव फसलों के विकास के क्षेत्र में यह एक सकारात्मक कदम है।

प्रोत्साहन पैकेज पर टिप्पणी करते हुए चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) के अध्यक्ष संजय लीखा ने कहा कि पैकेज से निर्यात की वृद्धि में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्यात बीमा कवर को 88,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए ईसीजीसी में पांच वर्षों में इक्विटी डालने के प्रस्ताव की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है। यह वर्तमान महामारी की स्थिति में अति आवश्यक जोखिम भरपाई प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस