लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने दूसरी तिमाही में 3.15 करोड़ नफरत भरी सामग्री को लेकर कार्रवाई की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:11 IST

Open in App

फेसबुक ने जून 2021 तिमाही में नफरत और द्वेष बढ़ाने वाली 3.15 करोड़ सामग्रियों को लेकर कार्रवाई की। वैश्विक स्तर पर इस सोशल मीडिया मंच पर इस तरह की सामग्री की व्यापकता में कमी आयी है। हर 10,000 सामग्री पर नफरत और द्वेष फैलाने वाली सामग्री की संख्या घटकर पांच रह गयी। कंपनी ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। फेसबुक के वाइस-प्रेसीडेंट (इंटेग्रेटी) गाय रोसेन ने कहा, "हमने इस तिमाही में 3.15 करोड़ नफरतपूर्ण सामग्रियां हटायीं, जबकि पहली तिमाही (मार्च 2021) में यह संख्या 2.52 करोड़ थी। वहीं और इंस्टाग्राम से 98 लाख सामग्रियां हटायी गयीं जबकि पहली तिमाही में यह संख्या 63 लाख थी। लगातार तीसरी तिमाही में फेसबुक पर नफरत बढ़ाने वाली सामग्रियों की व्यापकता में कुछ कमी देखी गयी है।" उन्होंने कहा कि जब से फेसबुक ने इस तरह की सामग्रियों की रिपोर्ट करना शुरू किया है, तब से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर द्वेष, घृणा और नफरत फैलाने वाली सामग्रियों को हटाने में 15 गुना वृद्धि हुई है। रोसेन ने कहा कि दूसरी तिमाही में, अभद्र भाषा की मौजूदगी 0.05 प्रतिशत थी या प्रति 10,000 सामग्रियों में पांच में इस तरह की भाषा थी। यह वर्ष की पहली तिमाही में 0.05-0.06 प्रतिशत थी या प्रति 10,000 सामग्रियों में पांच से छह थी।आंकड़े 2021 की दूसरी तिमाही के लिए फेसबुक की सामुदायिक मानक प्रवर्तन रिपोर्ट का हिस्सा हैं।रोसेन ने बताया कि यह कमी कंपनी की सक्रियता के साथ काम करने से इस तरह की सामग्रियों की पहचान करने में लगातार हुए सुधार की वजह से हुई है।उन्होंने कहा, "एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) में हमारा निवेश हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नफरतपूर्ण भाषा से जुड़े और अधिक उल्लंघनों का पता लगाने में सक्षम बनाता है। यह तकनीक हमें अरबों उपयोगकर्ताओं और कई भाषाओं में अपनी नीतियों को लागू करने में मदद करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?