लाइव न्यूज़ :

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में फिर से हो सकती है छंटनी, पिछले साल 11 हजार कर्मचारियों की चली गई थी नौकरी-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: February 12, 2023 12:16 IST

आपको बता दें कि दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां जैसे गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक में भारी संख्या में छंटनी की गई है। ऐसे में इसके चलते हजारों भारतीय-अमेरिकी आईटी पेशेवर बेरोजगार भी हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर से छंटनी की योजना बना सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कर्मचारियों के इस साल के बजट को अभी तक जारी नहीं किया है। ऐसे में बजट जारी नहीं होने के वजह से कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

वाशिंगटन डीसी:फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta Layoffs)आने वाले दिनों में फिर से छंटनी कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी यह प्लान कर रही है कि इस साल वह मौजूदा कर्मचारियों के साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकती है या फिर वे इन वर्कस की छंटनी कर टीम को छोटी कर सकती है। 

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले ही साल कंपनी ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था। ऐसे में यह छंटनी केवल मेटा में ही नहीं बल्कि अमेरिका के कई बड़ी कंपनियों में भी हुआ था। 

क्या है पूरा मामला

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक की पैरेंट मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने इस साल कई टीमों का बजट जारी नहीं किया है। ऐसे में कंपनी के बजट न जारी करने को लेकर कई तरह के अटकलें लगाई जा रही है। एक तरफ यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने बजट इसलिए नहीं निकाला है क्योंकि वह कर्मचारियों की छंटनी करना चाहती है। 

वहीं अगर रायटर्स की मानेगे तो इसमें यह दावा किया गया है कि मेटा में काम कर रहे कर्मचारी काफी अनिश्चितता के माहौल में है। उनहें बजट के नहीं मिलने और फिर से छंटनी जैसी चिंताएं सता रही है। आपको बता दें कि अगर आने वाले समय में मेटा में छंटनी होती है तो यह दूसरी बार जब मेटा में लगातार दूसरे साल भी छंटनी हो रही है। 

इन कंपनियों ने इतने कर्मचारियों को काम से है निकाला 

गौरतलब है कि इससे पहले गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक जैसी प्रमुख तकनीकी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है। इसके चलते हजारों भारतीय-अमेरिकी आईटी पेशेवर बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में गूगल ने 20 जनवरी को दुनिया भर में 12,000 नौकरियों को खत्म कर दिया था। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 नौकरियों को खत्म करने की घोषणा की है। अमेजन भी 18,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। यही नहीं फेसबुक की मूल कंपनी मेटा 11,000 कर्मचारियों को पदमुक्त कर रही है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मेटाअमेजनफेसबुकमाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम