लाइव न्यूज़ :

मौजूदा निवेश सलाहकारों को 31 अगस्त तक बीएएसएल की सदस्यता लेनी होगी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून सभी मौजूदा पंजीकृत निवेश सलाहकारों को 31 अगस्त से पहले बीएसई एडमिनिस्ट्रेशन एंड सुपरविजन लि. (बीएएसएल) की सदस्यता हासिल करनी होगी। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने मंगलवार को यह बात कही।

बीएएसएल को निवेश सलाहकार नियमों के तहत एक जून, 2021 से निवेश सलाहकार प्रशासन एनं निगरानी निकाय (आईएएएसबी) के रूप में मान्यता मिली है। यह बीएसई की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

बीएएसएल का काम निवेश सलाहकारों का प्रशासन और निगरानी करना है। खास बात यह है कि सेबी के पास पंजीकृत सभी निवेश सलाहकारों को अनिवार्य रूप से बीएएसएल की सदस्यता हासिल करनी होगी।

बीएसई ने बयान में कहा, ‘‘सेबी के पास पंजीकृत सभी निवेश सलाहकारों को अपना सदस्यता आवेदन देना होगा और 31 अगस्त, 2021 से पहले बीएएसएल की सदस्यता हासिल करनी होगी।’’

इसके अलावा नए आवेदकों को पहले बीएएसएल की सदस्यता लेनी होगी उसके बाद वे सेबी के पास पंजीकरण के लिए आवेदन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस