लाइव न्यूज़ :

एवरेडी इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 30.13 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस अगस्त बैटरी और फ़्लैश लाइट बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज लि. ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 30.13 करोड़ रुपये हो गया।

एवरेडी इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 24.99 करोड़ रुपये का शुद लाभ हुआ था।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 283.04 करोड़ रुपये रही, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 275.13 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने बताया, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में ढील से जून में मजबूत मांग के चलते कारोबार अधिक रहा। हालांकि, जून में सुधार से पहले के महीनों के दौरान आपूर्ति श्रृंखला में लॉकडाउन के कारण बाधाओं से नुकसान की पूरी भरपाई नहीं की जा सकी।’’

कंपनी ने कहा कि बैटरी और फ्लैश लाइट वर्ग का प्रदर्शन महामारी की दूसरी लहर के तेजी से बढ़ने के बावजूद कमोबेश प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन एपलाइसेज वर्ग में मांग दबी रही। उपभोक्ता महामारी के बीच गैर- जरूरी खरीदारी से बच रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट