लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर, प्रोत्साहन पैकेज को यथावत रखा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:26 IST

Open in App

फ्रैंकुर्ट (जर्मनी), 22 अप्रैल (एपी) यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी नीतिगत दरों और महत्वपूर्ण प्रोत्साहन पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया है।

ईसीबी को प्रोत्साहन पैकेज के तहत अभी बाजार में 900 अरब यूरो की नकदी डालनी है जबकि हामारी के बीच यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन से पिछड़ रही है।

यूरोपीय संघ के 19 सदस्य देशों में यूरो का इस्तेमाल होता है। केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को रिकॉर्ड निचले स्तर पर कायम रखते हुए है। बैंक ने महामारी और लाकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कुल 1,850 अरब यूरो के बांड खरीदने की योजना घोषित की थी। इस नकदी प्रोत्साहन योजना में कोई समायोजन नहीं किया है। ईसीबी ने कहा कि यह कार्यक्रम कम से कम मार्च, 2022 तक चलेगा।

इसमें से आधी के करीब राशि का इस्तेमाल आगामी महीनों में होगा। नए सृजित धन से कंपनियों, उपभोक्ताओं और सरकारों की दीर्घावधि की ऋण की लागत नीचे आएगी है।

ईसीबी की इससे पहले 11 मार्च को हुई बैठक में इसकी अध्यक्ष क्रिस्टिन लेगार्ड ने कहा था कि बैंक आगामी महीनों में बांड खरीद बढ़ाएगा।

लेगार्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को अभी काफी समर्थन की जरूरत है क्योंकि मौजूदा लॉकडाउन और टीकाकरण अभियान पिछड़ने की वजह से पुनरुद्धार प्रभावित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट