लाइव न्यूज़ :

इक्विटास बैंक ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, क्रिकेटर स्मृति मंधाना को ब्रांड एंबैसडर बनाया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:12 IST

Open in App

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबैसडर बनाया है।बैंक ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में खेलने वाली रानी रामपाल सबसे युवा खिलाड़ी है जबकि मंधाना को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में मान्यता दी गई थी। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पांच सितंबर को बैंक की पांचवीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर इन दोनों खिलाड़ियों को अपने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के वरिष्ठ अध्यक्ष और कंट्री प्रमुख मुरली वैद्यनाथन ने कहा, ‘‘रानी और स्मृति अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने वाले युवाओं के सामने दो उत्कृष्ट उदाहरण हैं। हमें उन्हें अपना ब्रांड एंबैसडर घोषित करते हुए गर्व हो रहा है।’’उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बैंकिंग और उन्हें सशक्त बनाना बैंक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र है। रामपाल ने बैंक का ब्रांड एंबैसडर बनने पर कहा, ‘‘एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रही है जो सकारात्मक बदलाव ला रहा है।’’वही मंधाना ने कहा, ‘‘बैंक की गैर-बैंकिंग और कम बैंकिंग वाले लोगों के लिए भी बैंकिंग को सरल बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा दिल को छू गई। मुझे इक्विटास परिवार का हिस्सा होने पर गर्व है और एक अद्भुत जुड़ाव की आशा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

क्रिकेटBCCI's Cricketer of the Year awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को व्यक्तिगत श्रेणी के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया

क्रिकेटआईसीसी रैंकिंग: 790 अंक के साथ नंबर-1 स्मृति मंधाना, लॉरा वोलवार्ट की पीछे छोड़ा, टॉप-15 में 3 भारतीय खिलाड़ी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?