लाइव न्यूज़ :

EPF: इमरजेंसी में घर बैठे ऐसे निकाले पीएफ अकाउंट से अपनी रकम, फॉलो करें ये स्टेप्स

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2023 13:02 IST

जानें कि मेडिकल खर्च जैसी आपात स्थिति के लिए अपने ईपीएफ खाते से आसानी से ऑनलाइन धनराशि कैसे निकाली जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम अकाउंट से मेडिकल इमरजेंसी में निकाल सकते हैं रकमऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा आसानी से मिलेगी रकम इस आर्टिकल में आपको ऑनलाइ प्रक्रिया का आसान तरीका बताया गया है

EPF: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ) निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक सेवानिवृत्ति बचत योजना है। इस अकाउंट में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों समान रूप से योगदान करते हैं और सरकार वार्षिक ब्याज का भुगतान करती है। जबकि यह पैसा आम तौर पर सेवानिवृत्ति के बाद उपलब्ध होता है।

ईपीएफ आपात या इमरजेंसी की स्थिति के दौरान निकासी की अनुमति देता है। अगर आपको किसी मेडिकल आपात स्थिति के लिए या होम लोन चुकाने के लिए रुपये या फिर किसी अन्य काम के लिए पैसों की जरूरत है तो आप कारण बताकर पीएम खाते से रकम निकाल सकते हैं। 

यह काम आप आसानी से घर बैठे कर सकते हैं और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आसानी आपको पैसे मिल जाएंगे और पैसा एक सप्ताह के भीतर आपके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो 

1- ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं और होमपेज पर "ऑनलाइन एडवांस क्लेम" पर क्लिक करें।

2- अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके यूएएन सदस्य पोर्टल पर लॉग इन करें।

3- लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन सर्विसेज के टैब पर क्लिक करें।

4- ईपीएफ से पीएफ एडवांस निकालने के लिए ड्रॉप-डाउन मेनू से उचित दावा फॉर्म को चुनें।

5- इसके बाद अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करके फॉर्म को सत्यापित करें।

6- अब "प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम" पर क्लिक करके आगे बढ़ें और ड्रॉप-डाउन से पीएफ एडवांस फॉर्म 31 चुनें।

7- अब साइट पर दिए गए ऑप्शन में से अपनी वापसी का कारण चुनें।

8- आप जितनी रकम निकालना चाहते हैं उसे दर्ज करें।

9- अपने बैंक खाते के चेक की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें और अपने घर का पता विवरण प्रदान करें।

10- "आधार ओटीपी प्राप्त करें" पर क्लिक करें और अपने आधार से जुड़े मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।

जानकारी के अनुसार, रकम निकालने के दावे को दायर किया जाएगा और चिकित्सा आपात स्थिति के मामलों में, पीएफ दावे का पैसा एक घंटे के भीतर संसाधित किया जा सकता है।

आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011 22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको अपने बैलेंस की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी।

टॅग्स :EPFOकर्मचारी भविष्य निधि संगठनमनीसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां