लाइव न्यूज़ :

पिछले वित्त वर्ष में सुस्त रही अर्थव्यवस्था, CSO ने विकास दर का पूर्वानुमान 7.2 से घटाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 08:54 IST

वित्त मंत्रालय ने मार्च के लिए जारी अपनी मासिक आर्थिक रिपोर्ट में कहा है कि रिजर्व बैंक ने आर्थिक विकास को गति देने की कोशिश की है.

Open in App

स्थायी निवेश की धीमी रफ्तार, सुस्त निर्यात और कम घरेलू उपभोग के कारण पिछले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने के संकेत मिल रहे हैं. वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया है.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने फरवरी में वित्त वर्ष 2018-19 की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान 7.20 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया था. यह आर्थिक विकास दर पिछले पांच साल की सबसे धीमी दर है. वित्त मंत्रालय ने मार्च के लिए जारी अपनी मासिक आर्थिक रिपोर्ट में कहा है कि रिजर्व बैंक ने आर्थिक विकास को गति देने की कोशिश की है.

मंत्रालय ने कहा, ''ऐसा लगता है कि 2018-19 में देश की आर्थिक वृद्धि दर सुस्त पड़ी है.'' हालांकि उसके मुताबिक, भारत अभी भी सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है. मंत्रालय ने कहा कि कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर बदलने की जरूरत है. मंत्रालय ने कहा है कि राजकोषीय घाटा केंद्र सरकार के लक्ष्य के नजदीक आ रहा है.

पिछले वित्त वर्ष में नरम महंगाई के कारण रिजर्व बैंक के समक्ष मौद्रिक नीति आसान करने का विकल्प उपस्थित हुआ.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी