लाइव न्यूज़ :

e-Rupee Voucher: ई-रूपी वाउचर की लिमिट बढ़ी, जानिए क्या है और कैसे करता है काम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2022 15:18 IST

e-Rupee Voucher: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित ई-रूपी प्रीपेड डिजिटल वाउचर को अगस्त 2021 में पेश किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 फीसदी रहने का अनुमान है।2021-22 में 9.2 प्रतिशत के पूर्वानुमान से कम है।वैश्विक जिंस कीमतों में तेजी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

e-Rupee Voucher: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को ई-रूपी प्रीपेड डिजिटल वाउचर की सीमा को 10,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के डिजिटल वितरण की सुविधा के लिए इसके कई बार उपयोग की इजाजत दी।

अगस्त 2021 में पेश किया गयाः भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित ई-रूपी प्रीपेड डिजिटल वाउचर को अगस्त 2021 में पेश किया गया था। तब इसे एक खास व्यक्ति और खास मकसद के लिए 10,000 रुपये के ‘कैशलेस वाउचर’ के रूप में जारी किया गया था। इसे सिर्फ एक बार भुनाने की सुविधा थी।

कई बार उपयोग की अनुमतिः आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के डिजिटल वितरण की सुविधा देने के लिए सरकारों द्वारा जारी किए गए ई-रूपी वाउचर की सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति वाउचर करने और ई-रूपी वाउचर के कई बार उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव है।’’

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावाः दास ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों द्वारा अन्य उपयोग के मामलों पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जुलाई में ई-रूपी की पेशकश की थी, और कहा था कि वाउचर-आधारित प्रणाली देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

पैसे लभार्थियों के एकाउंट मेंः डिजिटल लेनदेन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सरकार अपनी सभी स्कीम के तहत पैसे लभार्थियों के एकाउंट में डाल देती है। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने तैयार किया है। इसमें कई मंत्रालय का भी सहयोग है।

इंटरनेट की जरूरत नहींः डिजिटल वाउचर एक क्यूआर कोड या एसएमएस आधारित ई-वाउचर है। इसे लाभार्थियों के मोबाइल पर भेज दिया जाता है। एक बार कोड मिल जानें के बाद पैसा पहुंच जाता है। उपभोक्ता को इस वाउचर को रिडिम करने के लिए किसी कार्ड, डिजिटल पेंमेंट या इंटरनेट की जरूरत नहीं है।

गांव के लोगों के लिए फायदाः गांव के लोगों के लिए फायदे सबसे अधिक है। एनपीसीआई ने 11 बैकों के साथ समझौता किया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। 

टॅग्स :भारत सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी