लाइव न्यूज़ :

डॉ रेड्डीज दूसरे देशों में स्पुतनिक वी की आपूर्ति के लिए आरडीआईएफ से कर रही है बात

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 मई डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज भारत के अलावा दूसरे देशों में स्पुतनिक वी वैक्सीन को बेचने का अधिकार पाने के लिए आरडीआईएफ के साथ बातचीत कर रही है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डॉ रेड्डीज ने रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के साथ भारत में कोविड-19 की वैक्सीन स्पुतनिक की 12.5 करोड़ लोगों के लिए 25 करोड़ खुराक बेचने का समझौता किया है।

डॉ रेड्डीज को हाल में आरडीआईएफ से वैक्सीन की दो लाख से अधिक खुराक मिली हैं और उनसे हाल में अपोलो हॉस्पिटल के साथ मिलकर वैक्सीन लगाने की शुरुआत की है।

डॉ रेड्डीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इरेज इजराइली ने कहा, ‘‘हम उनके (आरडीआईएफ) साथ दूसरे देशों के लिए भी मात्रा और अधिकारों, संपत्ति परमिट के बारे में चर्चा कर रहे हैं।’’

एक सवाल के जवाब में इजराइली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 12 महीनों के भीतर 12.5 करोड़ खुराक की आपूर्ति पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट