लाइव न्यूज़ :

डीमार्ट का पहली तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 95 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस जुलाई खुदरा श्रृंखला डीमार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लि. ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकाकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 95.36 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 40.08 करोड़ रुपये था। उस समय कोविड-19 महामारी की वजह से बाजारों में सख्त लॉकडाउन लागू था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून, 2021-22 तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 5,183.12 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,883.18 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च इस दौरान 5,077.22 करोड़ रुपये रहा जो अप्रैल-जून, 2020-21 की तिमाही में 3,875.01 करोड़ रुपये था। एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय जून तिमाही के दौरान 5,031.75 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,833.23 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आय 31 प्रतिशत बढ़ी है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि अलग-अलग रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट