लाइव न्यूज़ :

दीपावली पर क्या होता है "मुहूर्त ट्रेडिंग" कितनी देर के लिए खुलेगा बाजार, जानिए

By धीरज मिश्रा | Updated: November 11, 2023 15:33 IST

Diwali Muhurat Trading 2023: दीपावली पर हर साल की तरह इस साल भी सवा घंटे के लिए विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार खुलेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार, ट्रेडिंग सत्र शाम 6 बजे से 7.15 तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार शाम 6 बजे से खुलेंगेदीपावली पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग एक परंपरा है जो सालों से चली आ रही हैयह परंपरा साल 1957 में बीएसई ने शुरू की थीं, एनएसई ने साल 1992 में शुरू की

Diwali Muhurat Trading 2023: दीपावली पर हर साल की तरह इस साल भी सवा घंटे के लिए विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार खुलेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार, ट्रेडिंग सत्र शाम 6 बजे से 7.15 तक चलेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग यानि की शुभ समय। ऐसी मान्यता है कि इस सवा घंटे में व्यापार करने से लाभ होता है।

ट्रेडिंग में शामिल होने से पहले बीएसई के फ्लोर पर सभी वर्ग के व्यापारी एकजुट होते हैं और शेयर खरीदने के लिए ऑर्डर देते हैं। यह ऑर्डर उन शेयर के लिए किया जाता है जिन्हें वह एक साल के लिए रखना चाहते हैं। इस दौरान सबकी नजर बाजार के रुझान पर रहेंगी।

दीपावली पर क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग

दीपावली पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग एक परंपरा है जो सालों से चली आ रही है। शेयर बाजार की गतिविधि को चलाने के लिए सवा घंटे के लिए ट्रेडिंग की जाती है। यह एक तरह का सदियों पुराना अनुष्ठान है, जिसे व्यापारी वर्ग के लोग खासतौर पर दीपावली पर मनाते हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस अनुष्ठान को करने से पूरे साल धन की वर्षा होती है। यह परंपरा साल 1957 में बीएसई ने शुरू की थी। वहीं, एनएसई ने साल 1992 में यह मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा शुरू की। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान, कई वर्ग के व्यापारी शेयर भी खरीदते हैं।

मुहूर्त ट्रेडिंग का शेड्यूल

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, लीडिंग स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा 12 नवंबर को एक घंटे के लिए होने वाले विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र की मेजबानी की जाएगी। यह सत्र शाम छह बजे से लेकर शाम 7 बजकर 15 मिनट तक चलेगा। जिसमें जिसमें 15 मिनट का प्री-मार्केट सेगमेंट शामिल है। एक ही समय स्लॉट के दौरान इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) सहित विभिन्न सेगमेंट खुले रहेंगे।

टॅग्स :शेयर बाजारमुंबईदिल्लीदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स