लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2024: सोना 82000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 100000 रुपये प्रति किग्रा?, महंगाई बम से निकला दम, 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत धनतेरस की बिक्री कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 05:15 IST

Dhanteras 2024: राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 33 प्रतिशत बढ़कर 82000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं, जबकि पिछले साल धनतेरस पर यह 61,200 रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को चांदी की कीमतें 35 प्रतिशत बढ़कर 100000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।पिछले साल धनतेरस पर यह 61,200 रुपये थी। पिछले साल धनतेरस 11 को मनाया गया था।

Dhanteras 2024: सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत की तीव्र वार्षिक वृद्धि के कारण धनतेरस पर सोने की बिक्री में मात्रा के लिहाज से सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। उद्योग के जानकारों ने यह बात कही है। चूंकि हिंदू कैलेंडर में कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की वस्तुओं की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन धनतेरस बुधवार को दोपहर 1.11 बजे तक दो दिन मनाया जाना है, इसलिए सर्राफा कारोबारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स में अधिक ग्राहकों की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 33 प्रतिशत बढ़कर 82000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं, जबकि पिछले साल धनतेरस पर यह 61,200 रुपये थी। पिछले साल धनतेरस 11 को मनाया गया था। मंगलवार को चांदी की कीमतें 35 प्रतिशत बढ़कर 100000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

जबकि पिछले साल धनतेरस के दिन यह 74,000 रुपये थी। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष संयम मेहरा ने कहा, ‘‘सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद खरीदारी का रुझान अच्छा है। मात्रा के लिहाज से, हम पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत कमी रहने की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि मूल्य के लिहाज से यह 20 प्रतिशत अधिक होगा।’’

रिसाइकिल किए गए आभूषणों की बिक्री भी अच्छी रही। उन्होंने बताया कि 2, 3, 4, 5 और 8 ग्राम के सोने के सिक्के और चेन, झुमके और कंगन जैसे हल्के वजन के आभूषण अधिक बिक रहे हैं। मेहरा ने कहा कि धनतेरस का त्योहार बुधवार दोपहर तक है, इसलिए, ‘‘हमें अधिक कारोबार की उम्मीद है।’’

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?