लाइव न्यूज़ :

धनतेरस पर इस बार एक रुपये में खरीदें सोने का सिक्का, जानिए क्या है तरीका

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2021 11:30 IST

धनतेरस पर सोने या चांदी खरीदने की भी परंपरा रही है। इस बार आप डिजिटल गोल्ड खरीदने का विकल्प अपना सकते हैं। केवल एक रुपये में आप इसे खरीद सकते हैं। जानिए इस बारे में...

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड।डिजिटल गोल्ड हाल में एक प्रमुख निवेश विकल्प के रूप में प्रमुखता से उभरा है।इस गोल्ड को आप वॉलेट में सुरक्षित रख सकते हैं, बाद में चाहें तो बेच भी सकते हैं, होम डिलिवरी का भी विकल्प।

नई दिल्ली: हर साल दिवाली से पहले धनतेरस पर खरीदारी की खूब धूम रहती है। इस मौके पर सोना या चांदी खरीदने की भी परंपरा रही है। वैसे कोरोना महामारी और महंगाई के बीच आम लोगों के लिए सेना खरीदना मुश्किल साबित हो सकता है। ऐसे में डिजिटल गोल्ड खरीदना भी एक स्मार्च और अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए ज्यादा जेब भी ढीली नहीं करनी होगी और केवल एक रुपये में आप इसे खरीद सकते हैं।

डिजिटल गोल्ड कैसे खरीदें?

कई मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि 99.99 प्रतिशत की शुद्धता की सर्टिफिकेशन के साथ त्योहारी सीजन में केवल एक रुपये में सोना बेच रहे हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक सिक्योरिटिज या मोतिलाल ओसवाल के ग्राहक भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। 

दरअसल, डिजिटल गोल्ड हाल में एक प्रमुख निवेश विकल्प के रूप में प्रमुखता से उभरा है। जानिए आप इसे कैसे खरीद सकते हैं।

- सबसे पहले गूगल पे अकाउंट खोले- यहां आपको गोल्ड ऑप्शन पर जाना होगा।- यहां छोटी से राशि का भुगतान कर आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं।- आपकी खरीद पर तीन प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा।- आपका सोने का सिक्का इसके बाद मोबाइल वॉलेट के गोल्ड लॉकर में सुरक्षित हो जाएगा।- आप इसे फिर बेच सकते हैं, किसी को दे सकते हैं या गिफ्ट कर सकते हैं।- अगर आप इसे बेचना चाहते हैं तो 'सेल' ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

सिक्के की होम डिलिवरी के लिए ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड का कम से कम आधा ग्राम खरीदना होगा। ये सिक्का या ईट के तौर पर हो सकता है।

बता दें कि धनतेरस आमतौर पर दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है और इसे नई खरीदारी करने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। लोगों का मानना ​​है कि सोना या चांदी में निवेश करने से समृद्धि आती है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर को मनाया जाएगा।

टॅग्स :धनतेरसदिवालीपेटीएमगूगल पे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?