लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए ने ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के लिए प्रति सप्ताह 18,843 उड़ानों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के लिए 108 हवाई अड्डों से प्रति सप्ताह 18,843 उड़ानों को मंजूरी दी है।

ग्रीष्मकालीन समयसारिणी मार्च के अंतिम रविवार से शुरू होती है और अक्टूबर के अंतिम रविवार तक चलती है।

इस साल की ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के लिए उड़ानों की संख्या को मंजूरी देते समय इस बात को ध्यान में रखा गया है कि विमानन कंपनियों को कोविड-पूर्व के मुकाबले 80 प्रतिशत से अधिक उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं है।

नागर विमानन महानिदेशालय ने ट्वीट किया, ‘‘गौरतलब है कि 108 हवाई अड्डों से प्रति सप्ताह 18,843 प्रस्थानों को अंतिम रूप दिया गया है। इन 108 हवाई अड्डों में बरेली, बिलासपुर, कुरनूल और रूपसी नए हवाई अड्डे हैं, जहां से विमान उड़ान भरेंगे।’’

डीजीसीए ने कहा कि इनमें इंडिगो की 8,749 साप्ताहिक उड़ानें, स्पाइसजेट की 2,854 साप्ताहिक उड़ानें, गोएयर की 1,747 साप्ताहिक उड़ानें, एयर इंडिया की 1,683 साप्ताहिक उड़ानें, विस्तारा की 1,288 साप्ताहिक उड़ानें और एयरएशिया की 1,243 साप्ताहिक उड़ानें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट