लाइव न्यूज़ :

पॉम तेल पर आयात शुल्क घटाये जाने के बावजूद बाजार में भाव मजबूत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर सरकार की तरफ से पॉम तेल पर आयात शुल्क घटाये जाने के बावजूद स्थानीय तेल तिलहन बाजार में खाद्य तेलों के भाव लगातार मजबूती में हैं। उधर, सोयाबीन तेल के आयात पर भी शुल्क घटाये जाने की चर्चा और अफवाह काफी तेज हैं जबकि वायदा बाजार में इसके भाव नीचे बोले जा रहे हैं।

सरसों में स्टाक तंगी को देखते हुये भाव 6,225- 6,275 रुपये क्विंटल पर टिका रहा जबकि तेल सरसों 12,300 रुपये क्विंटल पर पूर्ववत बोला गया।

बाजार सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कच्चे पॉम तेल पर आयात शुलक में 10 प्रतिशत कटौती की लेकिन भाव कम होने के बजाय या तो पूर्ववत टिके हुये हैं अथवा बढ़ गये हैं। इसकी वजह निर्यातक देशों ने यहां शुल्क घटने के साथ ही उधर निर्यात शुल्क बढ़ा दिया। परिणामस्वरूप आयातकों को कोई लाभ नहीं मिला।

सूत्रों ने कहा कि इसी तरह की अफवाह सोयाबीन डीगम को लेकर भी चल रही है जिससे शिकागो एक्सचेंज में कल के मुकाबले चार प्रतिशत की तेजी है। बाजार में सोयाबीन तेलों में भी टिक टिकाव बना हुआ है।

ऐसे समय जब म.प्र., महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन की आवक चल रही है। ऐसी अफवाहों से किसानों को नुकसान होता है और उन्हें अपने उत्पाद कम कीमत पर बेचने पड़ जाते हैं।

वायदा बाजार में सोयाबीन रिफाइंड का फरवरी वायदा अनुबंध भाव आठ प्रतिशत घटकर 104 रुपये किलो बोला जा रहा है। इससे ऐसा लगता है कि वायदा कारोबारियों को सरकार की शुल्क घटाने के कदम का आभास पहले से हो गया है। लेकिन उनके इस कदम से आयातकों को भारी नकसान उठाना पड़ सकता है।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,225 - 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,385- 5,435 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,100 - 2,160 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,880 - 2,030 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,000 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,250 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,750 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,300 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,550 - 4,600 लूज में 4,385 -- 4,415 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?