लाइव न्यूज़ :

जस्ता, सीसा पर आरओडीटीईप़ी दर को कम से कम पांच प्रतिशत रखने की मांग

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भारत सीसा जस्ता विकास संघ (आईएलजेडडीए) ने सरकार से निर्यात उत्पादों पर शुल्क और कर छूट (आरओडीटीईपी) योजना के अंतर्गत जस्ता और सीसा के लिए दर को कम से कम पांच प्रतिशत रखने की मांग की है।

आरओडीटीईपी योजना के तहत निर्यातकों को अंतर्निहित करों और शुल्कों पर रिफंड सुनिश्चित होता है, जो उन्हें पहले नहीं मिलता था।

आईएलजेडडीए ने कह कि जिंक और सीसे के निर्यात पर आरओडीटीईप़ी दर को कम से कम पांच प्रतिशत पर रखने से घरेलू उद्योग को पर्याप्त समर्थन मिलेगा और उनके उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

आरओटीईपी योजना के तहत निर्यातकों को उन करों और शुल्कों पर रिफंड मिलता है, जिनपर छूट नहीं है या किसी अन्य योजना के तहत रिफंड नहीं मिलता।

सरकार ने पिछले साल निर्यातकों को कर और शुल्कों की वापसी के लिए आरओडीटीईपी योजना की मंजूरी दी थी। सभी वस्तुओं के लिए यह योजना एक जनवरी से लागू हुई थी।

आईएलजेडडीए ने हाल में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में जस्ता और सीसा निर्यात पर आरओडीटीईपी दरों को कम से कम पांच प्रतिशत रखने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम