लाइव न्यूज़ :

डेल ने 12 हजार से ज्यादा कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, इसके पीछे AI एक बड़ी वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: August 7, 2024 11:03 IST

अमेरिका बेस्ड लैपटॉप कंपनी डेल ने एआई की ओर बढ़त बनाते हुए 12 हजार से ज्यादा कर्मियों को बाहर निकलने का फरमान सुना दिया है। इस बीच कंपनी की ओर से किसी भी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडेल ने एकाएक कई हजार कर्मियों को निकाला बाहर अमेरिका बेस्ड लैपटॉप जायंट ने कर्मचारियों की संख्या का उल्लेख नहीं किया था इस बात की रिपोर्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ब्लूमबर्ग ने की है

नई दिल्ली:अमेरिका बेस्ड टेक जायंट डेल ने हाल में घोषणा की है कि वो फिर से एक बार कुछ कर्मियों को बाहर का रस्ता दिखाने जा रही है। सामने आई रिपोर्ट ये बताती है कि डेल का बड़े स्तर पर इस निर्णय की वजह कहीं न कहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। ऐसे में कंपनी भी एआई से मदद लेकर आगे की ओर बढ़ने में ज्यादा कारगर अपने आपको समझ रही है, लेकिन एआई के बढ़ रहे इस्तेमाल से रोजगार पर सवाल खड़ा कर दिया है कि आने वाले दिनों में तस्वीर बदलने जा रही है।   

डेल ने ये नहीं बताया कि कंपनी से कितने लोगों को निकाला गया, इस बीच ब्लूमबर्ग रिपोर्ट ने बताया कि कई हजार कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है, जो कंपनी का 10 फीसदी हैं। गौरतलब है कि इस बात को पास देख रही ऑनलाइन वेबसाइट ने ये साफ तौर पर कह दिया है कि ये संख्या 12,500 कर्मियों की है, जिनपर इसका प्रभाव पड़ा।    

इस ले ऑफ से मुख्य तौर पर सेल्स और मार्केटिंग टीम में कटौती की गई है, इसके बारे में अधिकारियों बिल स्कैनेल और जॉन बर्न द्वारा एक आंतरिक ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया गया था। 

ज्ञापन में संचालन को सुव्यवस्थित करने और AI क्षमताओं में निवेश को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बाजार की मांगों के जवाब में अधिक कुशल और चुस्त बनने पर कंपनी के फोकस पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने कहा, "हम दुबले होते जा रहे हैं।" 

कंपनी से जुड़े कार्यकारी ने कर्मियों को कहा, हमें अपने लोगों और टीम पर इसका प्रभाव पड़ेगा नहीं मालूम और वो क्या करने वाले हैं। हालांकि, ये मंजिल सार्थक होने वाली है, यह बड़ी जीत हासिल करने के बारे में है।

टॅग्स :डेलडेल बजट लैपटॉपअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?