लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्ँयापारी एक जून से अंकुशों के साथ बाजार खोलने के पक्ष में : सर्वे

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई एक नये सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के करीब 80 प्रतिशत व्यवसायी चाहते हैं कि दिल्ली सरकार एक जून के बाद लॉकडाउन हटा दे और "कड़ी शर्तों" के साथ बाजारों को खुलने की मंजूरी दे।

दिल्ली के व्यवसायियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों में होटल एवं रेस्त्रां सहित विभिन्न उद्योगों के 560 संगठन शामिल थे। सर्वेक्षण में सौंदर्य और सेहत से जुड़े व्यवसायों के संघों ने भी हिस्सा लिया।

सर्वेक्षण के अनुसार व्यवसायी चाहते हैं कि दिल्ली सरकार "कड़ी शर्तों" के साथ बाजारों और कारखानों को खुलने की मंजूरी दे।

दिल्ली सरकार ने 31 मई तक के लिए शहर में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

सीटीआई के कोषाध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा, "इन 560 संगठनों में से करीब 450 ने कहा कि चूंकि दिल्ली में कोविड के मामले और संक्रमण की दर घट रही है, समय आ गया है कि एक जून से बाजार एवं कारखाने खोल दिए जाएं।"

उन्होंने कहा, "हालांकि कुछ संघों का कहना था कि लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया जाना चाहिए।"

सीटीआई के चैयरमैन बृजेश गोयल ने विभिन्न व्यवसायियों द्वारा दिए गए सुझावों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां कुछ संघों ने "सम-विषम (ऑड-ईवन) आधार" पर बाजारों को खोलने की सलाह दी, बाकियों ने खुदरा और थोक बाजारों के लिए अलग-अलग समय की सिफारिश की।

उन्होंने बताया कि करीब 60 प्रतिशत व्यवसायियों ने कहा कि सड़कों पर यातायात को रोकने के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा बहाल कर देनी चाहिए और 80 प्रतिशत व्यवसायियों ने कहा कि बाजारों को सैनेटाइज किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस