लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Airport Line: 21 मिनट में तय कीजिए नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25, रविवार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2023 21:12 IST

Delhi Metro Airport Line: भारत के सबसे तेज मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रेन की गति को धीरे-धीरे 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटे करना, विभिन्न सरकारी एजेंसियों और विशेषज्ञों के परामर्श के साथ-साथ डीएमआरसी के अभियंताओं द्वारा सावधानीपूर्वक योजना बनाने और उसके समयबद्ध कार्यान्वयन से संभव हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देद्वारका सेक्टर-21 को द्वारका सेक्टर 25 से जोड़ने के लिए बनाई गई है।इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर को अपराह्न तीन बजे से शुरू हो जाएगा।

Delhi Metro Airport Line: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर रविवार से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भारत के सबसे तेज मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रेन की गति को धीरे-धीरे 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटे करना, विभिन्न सरकारी एजेंसियों और विशेषज्ञों के परामर्श के साथ-साथ डीएमआरसी के अभियंताओं द्वारा सावधानीपूर्वक योजना बनाने और उसके समयबद्ध कार्यान्वयन से संभव हुआ है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘17 सितंबर से, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का परिचालन करने जा रहा है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को द्वारका में यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

वह साथ ही दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का लोकार्पण करेंगे जो द्वारका सेक्टर-21 को द्वारका सेक्टर 25 से जोड़ने के लिए बनाई गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर को अपराह्न तीन बजे से शुरू हो जाएगा।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड के लोकार्पण के बाद इस लाइन पर बढ़ी हुई गति से ट्रेन का परिचालन करने की संभावना है। वर्तमान में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन का परिचालन नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन से द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन तक होता है।

नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक की कुल यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे। पहले, नयी दिल्ली और द्वारका सेक्टर 21 के बीच यात्रा का समय लगभग 22 मिनट था, और अब इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय घटकर लगभग 19 मिनट रह जाएगा जिससे तीन मिनट की बचत होगी।

डीएमआरसी ने बताया कि नयी दिल्ली और दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन के बीच यात्रा का अनुमानित समय लगभग 15 मिनट और 30 सेकंड होगा। डीएमआरसी ने कहा कि पहले यह समय 18 मिनट से थोड़ा अधिक था। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनमेट्रोAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबारगोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो