लाइव न्यूज़ :

शराब पर टैक्स बढ़ाने के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए, जानें नई कीमतें

By निखिल वर्मा | Updated: May 5, 2020 10:40 IST

दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया जबकि डीजल पर भारी इजाफा किया है। डीजल पर पहले 16.75 फीसदी वैट लगता था और अब उसकी जगह 30 फीसदी लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सभी राज्य सरकारों को राजस्व जुटाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैदिल्ली सरकार ने राजस्व में बढ़ोत्तरी करने के लिए पहले शराब और अब फिर पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाया है

दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। एएनआई के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल पर 1.67 रुपये और डीजल पर 7.10 रुपये प्रति लीटर वैट बढ़ाया गया है। वहीं दिल्ली में आज से शराब की कीमतें ज्यादा होंगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत “विशेष कोरोना शुल्क” लगा दिया है। सरकार के इस कदम से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित राजस्व को बढ़ावा मिलेगा।

 इंडियन ऑयल कारपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये और डीजल की कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है। बढ़े हुए वैट के बाद अब पेट्रोल 71.26 रुपये और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

टॅग्स :दिल्ली सरकारपेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया