लाइव न्यूज़ :

बाजार में मौजूदा टॉप 10 में से 7 कंपनियों के कुल बाजार मूल्य में आई गिरावट, HDFC का भी मुनाफा घटा

By आकाश चौरसिया | Updated: January 28, 2024 15:15 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस), एचएडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी और स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में मौजूद 10 में से 7 कंपनियों का कुल बाजार मूल्य घटासाथ ही टॉप 10 में मूल्यवान कंपनियों का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 32,661.45 करोड़ रुपये घटकर हुआ 10,90,001.31 करोड़

नई दिल्ली: शेयर बाजार में 10 में से सात बहुत मूल्यवान कंपनियों का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये घट गया है। लेकिन, सबसे गौर करने वाली बात यह है कि एचएडीएफसी बैंक लगातार अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। इसके साथ अभी भी एचएडीएफसी को अभी भी उबरने में समय लग सकता है।  

वहीं, अभी तक जो 10 सबसे मूल्यकंपनी बाजार में बनी हुई हैं उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस), एचएडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी और स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि, इन्हीं में से आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल अभी भी मुनाफे में है। 

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 32,661.45 करोड़ रुपये घटकर 10,90,001.31 करोड़ पर आ गया। एलआईसी में भी इसी तरह की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें मूल्य में भी 20,682.74 करोड़ रुपये की गिरावट हुई और अब उसका कुल बाजार मूल्य 5,71,337.04 करोड़ रुपये हो गया है।   

टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 19,173.43 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई और यह 13,93,439.94 करोड़ रुपये पर आ गई, जबकि भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कुल मूल्य 16,599.77 करोड़ रुपये गिरकर 5,46,989.47 करोड़ रुपए पर आ गया। आईटीसी का एमकैप 15,908 करोड़ रुपये घटकर 5,68,262.28 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के कुल बाजार मूल्य में 9,210.4 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,70,974.17 करोड़ रुपये का कुल बाजार मूल्य हुआ।  

रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट और 1,928.22 करोड़ रुपये के साथ 18,33,737.60 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि भारती एयरटेल में भी बढ़त हुई और इसका एमकैप में 1,928.22 करोड़ रुपये के साथ 6,52,407.83 करोड़ रुपए पर पहुंचा।  इंफोसिस के मूल्य में भी 9,151.75 करोड़ रुपये की बढ़त हुई और इसका कुल बाजार मूल्य 6,93,457.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि आईसीआईसीआई में मार्केट कैप में 1,137 करोड़ रुपए की उछाल हुई और 7,08,511.16 करोड़ रुपये बाजार मूल्य हुआ। मार्केट कैप वो होता है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी का कुल बाजार मूल्य है। 

टॅग्स :HDFCशेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजHindustan Unilevershare bazarNSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी