लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में थोक महंगाई दर घटकर 3.58 फीसदी

By IANS | Updated: January 15, 2018 16:14 IST

थोक मूल्य सूचकांक संशोधित आधार वर्ष 2011-12 पर आधारित है, और यह नवंबर में 3.93 फीसदी पर था। 

Open in App

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित देश की सालाना मुद्रास्फीति दर में दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई है और यह 3.58 फीसदी रही। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक संशोधित आधार वर्ष 2011-12 पर आधारित है, और यह नवंबर में 3.93 फीसदी पर था। हालांकि 2016 के दिसंबर का डब्ल्यूपीआई 2.10 फीसदी था। मंत्रालय ने बयान में कहा है, "चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति की वृद्धि दर अबतक 2.21 फीसदी रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 3.71 फीसदी की वृद्धि दर थी।"क्रमिक आधार पर, डब्ल्यूपीआई में 22.62 फीसदी का भार रखने वाली प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर बढ़कर 3.86 फीसदी रही, जो कि नवंबर में 5.28 फीसदी थी। समीक्षाधीन माह में खाद्य पदार्थो की थोक महंगाई दर 4.72 फीसदी रही, जबकि इसके पिछले महीने यह 6.06 फीसदी थी। साल-दर-साल आधार पर, दिसंबर में खाद्य पदार्थो की कीमतों में 4.72 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो नवंबर की तुलना में केवल 0.07 फीसदी अधिक है।  

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती