लाइव न्यूज़ :

Dearness Allowance hike: 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया, लाखों कर्मचारी को दशहरा और दिवाली तोहफा, एक जुलाई, 2023 से प्रभावी, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2023 09:27 IST

Dearness Allowance hike: रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) मूल वेतन के 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है, जो एक जुलाई, 2023 से प्रभावी माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहंगाई भत्ते को मूल वेतन के 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए एरियर के साथ जुलाई से अगले वेतन में मिलेगा।15,000 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी देने के पांच दिन बाद आई है।

Dearness Allowance hike: रेलवे बोर्ड ने लाखों कर्मचारी को तोहफा दिया है। 1 जुलाई, 2023 से अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए एरियर के साथ जुलाई से अगले वेतन में मिलेगा।

बोर्ड ने 23 अक्टूबर, 2023 को ‘ऑल इंडिया रेलवेज एंड प्रोडक्शन यूनिट्स’ के महाप्रबंधकों और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें यह कहा गया है कि यह निर्णय लेते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रेलवे कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता चार मूल वेतन के मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है जो एक जुलाई, 2023 से प्रभावी माना जाएगा।

रेलवे बोर्ड की यह घोषणा केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग 15,000 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी देने के पांच दिन बाद आई है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत वृद्धि भी शामिल है। कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में, जुलाई से बकाया राशि के साथ बढ़ा हुआ डीए मिलेगा।

रेलवे कर्मचारी संघों ने दिवाली से पहले इस घोषणा का स्वागत किया है। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, "कर्मचारियों को जुलाई से डीए मिलना था, इसलिए इसे पाना कर्मचारियों का अधिकार था। मैं दिवाली से पहले इसके भुगतान की घोषणा करने के फैसले का स्वागत करता हूं।"

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम राघवैया ने कहा कि डीए का भुगतान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है और इसका उद्देश्य (कर्मचारियों पर) महंगाई का असर नहीं पड़ने देना है। 

टॅग्स :भारतीय रेलभारत सरकारRailway MinistryAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?