लाइव न्यूज़ :

महंगाई भत्ताः 8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को फायदा?, 1 जनवरी, 2025 से लागू, डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 14:57 IST

Dearness Allowance: बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी और कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ नकद लाभ के रूप में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देफैसले से राज्य सरकार के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।वृद्धि का अनुपात 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा।महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनभोगियों के लिए अस्थायी वृद्धि का अनुपात 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया कि बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी और कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ नकद लाभ के रूप में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इसमें कहा गया कि इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी की

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का बुधवार को फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप यह फैसला किया है और राज्य के कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस वृद्धि से लगभग 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा,''राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।'' एक सरकारी बयान के मुताबिक, फैसले के तहत, केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी डीए में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

निर्णय से राज्य के कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्य प्रभारी कर्मचारी और यूजीसी स्केल में वेतन पाने वाले कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके मुताबिक, अप्रैल 2025 के वेतन (मई में भुगतान) के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

ऐसे में सरकार पर मई 2025 में 107 करोड़ रुपये तथा एरियर के भुगतान पर 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। योगी ने कहा,'' राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 53 फीसदी की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ते को दिनांक 01.01.2025 से 55 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।आप सभी को हार्दिक बधाई!'' 

टॅग्स :ओड़िसाभारतीय रुपयाMohan Majhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?