लाइव न्यूज़ :

सीएससी ने पीएमजीदिशा के तहत पूरे डिजिटल गांव की कवरेज पर जोर दिया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ सितंबर सरकार की ई-सेवायें पहुंचाने वाली ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. (सीएससी एसपीवी) ने बुधवार को डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम पीएमजीदिशा के तहत एक डिजिटल गांव के सभी सदस्यों को कवर करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजीदिशा) योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के छह करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पीएमजीदिशा के तहत अभियान की शुरुआत की और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत सीएससी एसपीवी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सभी डिजिटल गांवों में 100 प्रतिशत डिजिटल साक्षरता के लिए अभियान की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक अनूठा देश है जहां हमने डिजिटल समावेशन के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया है और सीएससी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।’’

उन्होंने कहा कि पीएमजीदिशा और सीएससी डिजिटल साक्षरता के प्रवर्तक के रूप में उभरे हैं। ये आम लोगों के जीवन को बदलने और डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार और नागरिकों के बीच की खाई को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं।

वही सीएससी एसपीवी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पीएमजीदिशा के तहत डिजिटल गांवों के सभी सदस्यों को डिजिटल रूप से साक्षर करने के लिए कार्यक्रम शुरू करने के लिए आईटी राज्य मंत्री की मंजूरी मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट