लाइव न्यूज़ :

कच्चा पॉम, बिनौला तेल में सुधार, सोयाबीन तेल तिलहन में गिरावट

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:05 IST

Open in App

मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को कच्चा पामतेल (सीपीओ) के साथ साथ बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। वहीं, डीओसी आयात के सरकार के फैसले के बाद सोयाबीन तेल तिलहन के भाव नरमी दर्शाते बंद हुए। सरसों और मूंगफली सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में भाव स्थिर रहे जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 0.6 प्रतिशत की मामूली तेजी रही। देश में खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कमी के बाद विदेशों में दाम बढ़ने से खाद्य तेल तिलहनों के भाव मजबूती में रहे। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने और मांग में सुधार के कारण सीपीओ तेल की कीमत में सुधार आया। जबकि मौसम समाप्त होने के कारण बिनौला तेल के भाव भी सुधार दर्शाते बंद हुए। उन्होंने कहा कि सोयाबीन तेल संयंत्र रखरखाव में जाने तथा सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की कमी को दूर करने के लिए इसके आयात की अनुमति दिये जाने के बाद सोयाबीन तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों की दैनिक मांग लगभग साढ़े तीन लाख बोरी की है जबकि मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 1.75-1.85 लाख बोरी ही है। अगले महीने से मांग बढ़नी शुरु हो जायेगी और ऐसे में अगली बिजाई के लिए सरकार को हाफेड और नेफेड जैसी सहकारी संस्थाओं के माध्यम से सरसों बीज का समुचित इंतजाम करना होगा ताकि इस संस्थाओं की पेराई मिलें भी चलें और बीज की उपलब्धता भी बनी रहे। सूत्रों ने कहा कि तेल उद्योग निकाय, साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने सरसों तेल की कमी को पूरा करने के विकल्प के रूप में कैनोला तेल का आयात बढ़ाने की मांग करते हुये इसपर आयात शुल्क समाप्त करने की सलाह दी है। हालांकि, सूत्रों का मानना है कि कैनोला तेल किसी भी तरह से सरसों का विकल्प नहीं बन सकता है। बाकी सभी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बने रहे। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,125 - 8,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,620 - 6,765 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,330 - 2,460 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,560 -2,610 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,645 - 2,755 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,050 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,700 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 12,050 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,550 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी