लाइव न्यूज़ :

खाद्यतेलों का आयात शुल्क कम होने की अफवाह से सीपीओ, सूरजमुखी, सोयाबीन में उछाल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच आयात शुल्क कम होने की अफवाह से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन, सूरजमुखी, सीपीओ और पामोलीन सहित विभिन्न तेल-तिलहनों के भाव में भारी तेजी आई। मांग बढ़ने से मूंगफली में भी सुधार दर्ज हुआ जबकि बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार देर रात को वायदा कारोबार में सरसों के नये सौदों के कारोबार पर रोक लगा दी है।

सूत्रों ने इस कदम की सराहना करते हुए सरकार से मांग की है कि अन्य तेल तिलहनों के मामले में भी समान रवैया अपनाना चाहिये। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति बेशक होती हो पर आम उपभोक्ताओं को नुकसान है। इसका फायदा केवल विदेशी कंपनियों को मिलता है। सरकार को इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों पर अंकुश लगाने का इंतजाम करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि सरकार को तेल तिलहन के वायदा कारोबार पर ही रोक लगाने के बारे में गौर करना चाहिये जिससे कुछ सट्टेबाजी में लिप्त बड़ी कंपनियों द्वारा सिंडिकेट बनाकर बाजार में घट बढ़ करने पर रोक लग सकती है।

, मलेशिया एक्सचेंज में 2.4 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में फिलहाल 1.5 प्रतिशत की तेजी थी।

सूत्रों ने कहा कि मांग होने से मूंगफली तेल तिलहन और बिनौला तेल के भाव में भी सुधार रहा। जबकि शुल्क घटने की अफवाह के मद्देनजर मलेशिया एक्सचेंज के वायदा कारोबार में सीपीओ के अक्टूबर अनुबंध का भाव 5,152 रिंग्गिट पर बंद हुआ जो सर्वकालिक उच्च स्तर है। मलेशिया एक्सचेंज की तेजी की वजह से यहां सीपीओ और पामोलीन के भाव भी पर्याप्त सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि दिपावली के बाद मंडियों पर सरसों की आवक घटकर 30-40 हजार बोरी रह जायेगी जबकि औसत दैनिक मांग साढ़े तीन से चार लाख बोरी की है। सरसों की कमी की वजह से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 60-90 प्रतिशत पेराई मिलें बंद हो चुकी हैं।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,860 - 8,885 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,460 - 6,545 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,700 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,185 - 2,315 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,695 -2,745 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,780 - 2,890 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,650 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,350 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,200

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,010 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,720 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,450 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,300 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,850 - 6,150, सोयाबीन लूज 5,625 - 5,725 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?