लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- नये उद्यम के प्रस्तावों को तीन महीने में मंजूरी देने के लिए बनेगा पैनल

By भाषा | Updated: May 4, 2020 05:26 IST

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार के कहा कि सरकार तीन महीने की समय सीमा के भीतर व्यवसायों को जरूरी मंजूरी देने के लिए एक समिति का गठन करेगी, ताकि एमएसएमई में विदेशी निवेश को आकर्षित किया जा सके।गडकरी ने कहा, ‘‘हम एक समिति बनाने जा रहे हैं, जहां हम तीन महीने के भीतर सभी प्रकार की मंजूरी दे देंगे और साथ ही कोई लालफीताशाही नहीं होगी, पूर्ण पारदर्शिता होगी, समयबद्ध तरीके से निर्णय लिए जाएंगे..

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार के कहा कि सरकार तीन महीने की समय सीमा के भीतर व्यवसायों को जरूरी मंजूरी देने के लिए एक समिति का गठन करेगी, ताकि एमएसएमई में विदेशी निवेश को आकर्षित किया जा सके।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।

गडकरी ने कहा, ‘‘हम एक समिति बनाने जा रहे हैं, जहां हम तीन महीने के भीतर सभी प्रकार की मंजूरी दे देंगे और साथ ही कोई लालफीताशाही नहीं होगी, पूर्ण पारदर्शिता होगी, समयबद्ध तरीके से निर्णय लिए जाएंगे, गुणात्मक दृष्टिकोण होगा और कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा।’’

इससे पहले दिन में दलित इंडस्ट्रीज चेम्बर आफ कामर्स आफ इंडिया को संबोधित करते हुए गडकारी ने कहा कि सरकार जगह जबह औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है तकि उद्योगों का विकेंद्रीकरण हो। उन्होंने ऐसी नीतियां बनायी जा रही है कि पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों में निवेश अधिक आकर्षक हो सके।

गडकरी ने बताया कि वह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियरे में चर्म उद्योग संकुल स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में धारावी में रहने वाले लोगों को सरकार भूखंड और मकान देगी । वहां स्मार्ट सिटी का विकास होगा और उसे हवाई अड्डा, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन जैसी सुविधाओं के साथ जेाड़ा जाएगा।

उन्होंने चमड़ा उद्यमियों से कहा कि वे महाराष्ट्र सरकार की मदद से इस पहल को आगे बढ़ाएं। गडकरी ने धारावी की स्थिति को गंभीर बताते हुए वहां के लोगों को बाहर बसने का आह्वान किया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाकोरोना वायरस इंडियानितिन गडकरीमोदी सरकारबिज़नेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक