लाइव न्यूज़ :

अच्छी खबर: भारत प्रतिस्पर्धा रैंकिंग में एक स्थान चढ़कर 44वें स्थान पर

By भाषा | Updated: May 24, 2018 13:39 IST

भारत 14 एशियाई देशों में 12 वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है। 

Open in App

नयी दिल्ली , 24 मई: प्रतिस्पर्धा के लिहाज से तैयार की गयी वार्षिक रैंकिंग में भारत एक पायदान चढ़कर 44 वें स्थान पर पहुंच गया है। इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) की ओर से तैयार की गई सूची में अमेरिका को शीर्ष पर रखा गया है। इस वर्ष भारत वैश्विक स्तर पर 44 वें पायदान पर रहा , वह पिछले वर्ष से एक पायदान ऊपर चढ़ गया है। सूची के अनुसार, भारत 14 एशियाई देशों में 12 वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है। आर्थिक प्रदर्शन और बुनियादी संचरना के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन के बल पर अमेरिका सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बन गया है। अमेरिका के बाद हांगकांग और सिंगापुर क्रमश : दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। शीर्ष पांच देशों में नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड भी शामिल हैं। रिपोर्ट में भारत के संबंध में कहा गया , " भारत को 2018 में कुछ चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा , जिनमें कर्मचारियों के कौशल में वृद्धि , रोजगार सृजन , जीएसटी के क्रियान्वयन को सुव्यवस्थित करना और सतत : विकास लक्ष्यों के साथ उच्च वृद्धि का संतुलन शामिल है। इसके अलावा सरकार को डिजिटल साक्षरता , ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बैंडविड्थ और बुनियादी ढांचे के लिए संसाधनों को संगठित करना जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सूची के शीर्ष दस देशों में डेनमार्क (6), संयुक्त अरब अमीरात (7), नार्वे (8), स्वीडन (9) और कनाडा (10) शामिल हैं। वहीं चीन सूची में 13 वें पायदान पर है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?