लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने कथित अनुचित व्यापार गतिविधियों के लिये टाटा मोटर्स के खिलाफ जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई प्रतिस्पर्धा आयोग ने टाटा मोटर्स के खिलाफ डीलरशिप समझौतों में बाजार में मजबूत स्थिति का कथित दुरूपयोग करने के आरोप के जांच के आदेश दिये हैं।

टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. और टाटा मोटर्स फाइनेंस लि. के खिलाफ दो शिकायतों पर गौर करते हुए उक्त आदेश दिया गया।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पाया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में टाटा मोटर्स पर बाजार में मजबूत स्थिति का लाभ उठाते हुए वाणिज्यिक वाहनों के लिये डीलरशिप समझौते में अनुचित नियम एवं शर्तें थोपी जो प्रतिस्पर्धा कानून की धारा 4 के प्रवाधानों का उल्लंघन है।

सीसीआई ने चार मई को 45 पृष्ठ के आदेश में कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला टाटा मोटर्स द्वारा प्रतिस्पर्धा कानून की धारा 3 (4) और 4 के प्रावधानों के उल्लंघन का लगता है। ‘‘ऐसे में मामले की जांच की जरूरत है।’’

नियामक ने अपनी जांच इकाई महानिदेशक (डीजी) को मामले में विस्तार से पड़ताल करने को कहा है।

सीसीआई ने यह साफ किया कि वह टाटा कैपिटल और टाट मोटर्स फाइनेंस की गतिविधियों या उनके द्वारा डीलरों के साथ वित्त पोषण को लेकर किये गये समझौतों की जांच नहीं कर रही। इसका कारण ऐसा नहीं लगता कि इन दोनों कंपनियों की अपने क्षेत्रों में कोई बहुत मजबूत स्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट