लाइव न्यूज़ :

कंपनियों की जून तिमाही की पिछली तिमाही से 8-10 प्रतिशत कम,पिछले साल से 50 प्रतिशत ऊंची रहेगी:रपट

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई 09 जुलाई कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों के कारण चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में घरेलू कंपनियों की आय इससे ठीक पिछली तिमाही की तुलना में आठ से दस प्रतिशत घटकर 7.3 लाख करोड़ रुपये रह सकती है।

इस तरह पिछली तिमाही के आधार पर इनके परिचालन लाभ में भी 6-8 प्रतिशत की गिरावट रहने का अनुमान है। हालांकि सालाना आधार पर परिचालन लाभ 65 प्रतिशत अधिक हो सकता है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गतिविधियां देश व्यापी कठोर पाबंदियों से बहुत अधिक प्रभावित हुई थीं।

रेटिंग एजेंसी क्रिसल ने पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी जगत के आय संबंधी अपने अनुमानों में कहा है कि भारतीय कंपनियों की आय में वृद्धि वार्षिक आधार पर 45 से 50 प्रतिशत रहेगी। यह उछाल तुलनात्मक आधार निम्न होने के कारण दिखेगा। परिणामों की घोषणा की शुरूआत साफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस के साथ शुरू हो चुकी है। उसके कल शाम जारी नतीजों से भी इसी तरह के संकेत हैं।

सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने कहा कि भले ही पहली तिमाही में उसका कुल राजस्व 18.5 प्रतिशत बढ़कर 45,411 करोड़ रुपये हो गया और शुद्ध लाभ 28.5 प्रतिशत बढ़कर 9,008 करोड़ रुपये रहा पर उसका घरेलू राजस्व 350 करोड़ रुपये घट गया।

क्रिसिल ने अपनी एक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू कंपनिया की आय पिछली तिमाही की तुलना में आठ से दस प्रतिशत घटकर 7.3 लाख करोड़ रह सकती हैं। इसका कारण सुख सुविधा की वाली चीजों जैसे वाहन आदि की बिक्री में लॉकडाउन के कारण गिरावट आना है। रिपोर्ट में कहा गया कि सालाना आधार पर भारतीय कंपनियों की आय 45 से 50 प्रतिशत बढ़ सकती है। यह उछाल निम्न आधार के साथ तुलना के कारण दिखेगा। यदि जिंस क्षेत्र की आय को निकाल दें तो सालाना आधार पर आय में वृद्धि 37 से 40 प्रतिशत तक ही दिखेगी।

क्रिसिल का अनुमान 300 कंपनियों के विश्लेषण पर आधारित है, जिनका बाजार पूंजीकरण में 55-60 फीसदी का योगदान है। इसमें हालांकि वित्त और पेट्रोलियम कंपनियां शामिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस