लाइव न्यूज़ :

वैरिएबल कैपिटल कंपनी पर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट आईएफएससीए को सौंपी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) द्वारा वैरिएबल कैपिटल कंपनी (वीसीसी) पर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में आईएफएससी में कोष प्रबंधन गतिविधियों के लिये वीसीसी जैसा कानूनी ढांचा अपनाने की सिफारिश की है।

पूर्व कौशल विकास सचिव के पी कृष्णन की अध्यक्षता में गठित समिति ने भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में कोष प्रबंधन को लेकर एक इकाई के रूप में वीसीसी की व्यवहार्यता और उपयुक्तता पर विस्तार से गौर किया।

आईएफसीए ने एक बयान में कहा कि वित्तीय सेवा परिवेश में कोष प्रबंधन गतिविधियां महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

समिति ने आईएफएससीए चेयरमैन इंजेती श्रीनिवास को सौंपी रिपोर्ट में ब्रिटेन, सिंगापुर, आयरलैंड और लक्जमबर्ग जैसे क्षेत्रों में वीसीसी या उसके समरूप संस्थानाओं की विशेषताओं का आकलन किया।

बयान के अनुसार परंपरागत रूप से, भारत में कोष तीन प्रकार की इकाइयों के माध्यम से जुटाये जाते हैं। ये हैं... कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत गठित सीमित जवाबदेही वाली कंपनियां, सीमित दायित्व भागीदारी अधिनियम के तहत सीमित देयता भागीदारी, और भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 के तहत आने वाले न्यास।

इसमें कहा गया है कि समिति ने आईएफएससी में कोष प्रबंधन गतिविधियों के लिये वीसीसी जैसे कानूनी ढांचे को अपनाने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट