लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने डंपरों में एलपीजी किट लगाने की प्रक्रिया शूरू की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने हाल ही में अपने डंपरों (बड़े ट्रकों) में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी(किट की रेट्रोफिटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन डंपरों का इस्तेमाल कंपनी कोयले के परिवहन के लिए करती है और इस कदम का उद्देश्य सीआईएल का कार्बन ‘फुटप्रिंट’ यानी ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करना है।

रेट्रोफिटिंग का मतलब उत्पादन के बाद किसी मशीन में कोई पुर्जा लगाने से होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीओपी-26 के दौरान घोषणा की थी कि भारत 2070 तक अपने शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। उन्होंने देश की जलवायु कार्ययोजना का खाका पेश करते हुए यह घोषणा की। इसके मद्देनजर सीआईएल का बयान महत्व रखता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "कार्बन उत्सर्जन और कम करने के लिए कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली कोल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में अपने डंपरों में एलएनजी किट की रेट्रोफिटिंग की प्रक्रिया शुरू की है।"

दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी सीआईएल सालाना चार लाख किलोलीटर डीजल का इस्तेमाल करती है, जिस पर 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट