लाइव न्यूज़ :

सीओएआई ने राज्यों से दूरसंचार क्षेत्र के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका देने की अपील की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई मोबाइल दूरंचार सेवा कंपनियों के संगठन सीओएआई ने राज्य सरकारों से दूरसंचार क्षेत्र के फील्ड कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका देने की अपील की क्योंकि वे दूरसंचार ढांचे का नियमित संचालन सुनिश्चित करते हैं और बदले में भारतीय अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहती है।

सेल्लुयलर ऑपरेटर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब सहित अन्य राज्यों से अपील की है कि वे दूरसंचार क्षेत्र के फील्ड कर्मचारियों को कोविड19 अभियान के अग्रिम पंक्ति के कर्मी मानें।

सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोच्चर ने एक बयान में कहा, "कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के दूरसंचार योद्धा भारतीयों को आपस में जोड़े हुए हैं। ऐसे समय में जब शारीरिक दूरी जरूरी है दूरसंचार क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करना) और ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच देने के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं राज्य सरकारों से दूरसंचार प्रदाताओं के अग्रिम पंक्ति के कार्यबल को प्राथमिकता के आधार पर टीका देने और यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान भारत चलता रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट