लाइव न्यूज़ :

CNG Price Hikes: दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी; जानें अपने आस-पास की ताजा कीमतें

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2024 18:59 IST

CNG Price Hike in Delhi-NCR: यह बढ़ोतरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी लागू होगी। बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में CNG की कीमत अब ₹75.09 प्रति किलोग्राम हो जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में ₹1 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी लागू होगी। बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में CNG की कीमत अब ₹75.09 प्रति किलोग्राम हो जाएगी। नई कीमतें 22 जून को सुबह 6 बजे से लागू हो गईं। हालांकि गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह करनाल और कैथल में भी कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। वहीं लखनऊ में सीएनजी की कीमतों में पिछले रविवार से बढ़ोतरी हो गई है। लखनऊ में सीएनजी की नई कीमत अब ₹94.00 प्रति किलोग्राम है, जो पहले ₹92.25 प्रति किलोग्राम थी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की नई खुदरा कीमतों की सूची इस प्रकार है- 

अपने शहर में सीएनजी की दरें देखें

1. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र: 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम

2. नोएडा: 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम

3. ग्रेटर नोएडा (यूपीएसआरटीसी सहित): 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम

4. गाजियाबाद: 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम

5. मुजफ्फरनगर: 80.08 रुपये प्रति किलोग्राम

6. मेरठ: 80.08 रुपये प्रति किलोग्राम

7. शामली: 80.08 रुपये प्रति किलोग्राम

8. गुरुग्राम: 80.12 रुपये प्रति किलोग्राम

9. रेवाड़ी: रु. 79.70/- प्रति किलोग्राम

10. करनाल: रु. 80.43/- प्रति किलोग्राम

11. कैथल: रु. 80.43/- प्रति किलोग्राम

12. कानपुर: रु. 82.92/- प्रति किलोग्राम

13. हमीरपुर: रु. 82.92/- प्रति किलोग्राम

14. फतेहपुर: रु. 82.92/- प्रति किलोग्राम

15. अजमेर: रु. 82.94/- प्रति किलोग्राम

16. पाली: रु. 82.94/- प्रति किलोग्राम

17. राजसमंद: रु. 82.94/- प्रति किलोग्राम

18. महोबा: रु. 81.92/- प्रति किलोग्राम

19. बांदा: रु. 81.92/- प्रति किलोग्राम

20. चित्रकूट: रु. 81.92/- प्रति किलोग्राम 

टॅग्स :सीएनजीदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित