लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का असर, CNG और PNG हुई महंगी

By भाषा | Updated: September 2, 2018 01:51 IST

डॉलर के मुकाबले रुपये में बहुत गिरावट आयी है। इससे उसके द्वारा खरीदी जाने वाली प्राकृतिक गैस का आधार मूल्य बढ़ गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर:  दिल्ली में सीएनजी की कीमत में शनिवार को प्रति किलोग्राम 63 पैसे और पाइपलाइन रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में 1.11 रुपये का इजाफा किया गया। बढ़ी हुई कीमतें आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गैस की कीमत में यह बढ़ोत्तरी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने के बाद की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब दिल्ली में सीएनजी की नयी कीमत 42.60 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत 49.30 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।रेवाड़ी आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी की कीमत 63 पैसे बढ़ने के बाद 51.62 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 52.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चुनिंदा पंपों पर रात साढ़े बारह से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच सीएनजी भरवाने पर कंपनी की डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की छूट जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों के लिए सीएनजी की कीमत दिल्ली में 41.10 रुपये प्रति किलोग्राम एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह कीमत 47.80 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।कंपनी ने घरों में पाइप से भेजी जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में कल से 1.11 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की भी घोषणा की। दिल्ली में इसकी कीमत अब 27.14 रुपये मानक प्रति घनमीटर से बढ़कर 28.25 रुपये मानक प्रति घनमीटर होगी।इसी प्रकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 30.10 रुपये मानक प्रति घन मीटर होगी। यहां इसमें 1.26 रुपये मानक प्रति घन मीटर की वृद्धि की गई है। पहले इसकी कीमत 28.84 रुपये मानक प्रति घन मीटर थी।रेवाड़ी आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी की कीमत में 1.12 रुपये का इजाफा किया गया है। यह अब 29.90 रुपये मानक प्रति घन मीटर होगी।कंपनी दिल्ली में 6.4 लाख और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में तीन लाख घरों में पीएनजी की आपूर्ति करती है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में बहुत गिरावट आयी है। इससे उसके द्वारा खरीदी जाने वाली प्राकृतिक गैस का आधार मूल्य बढ़ गया है।

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित