लाइव न्यूज़ :

सीएम रावत ने की मेडिकल उपकरणों की कमी को दूर करने में उद्योगपतियों से सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:13 IST

Open in App

देहरादून, पांच मई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड के खिलाफ लङाई में खासतौर पर मेडिकल उपकरणों की कमी को दूर करने में सहयोग के लिए गौतम अडाणी, कुमार आदित्य बिडला, आनंद महिंद्रा और विजय शेखर शर्मा जैसे देश के जाने—माने उद्योगपतियों से बातचीत की ।

अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी और आदित्य बिङला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार आदित्य बिङला से बात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड की विषम भोगोलिक परिस्थिति के साथ ही कोविड 19 संक्रमण के तेज़ी से बढते प्रभाव से अवगत कराया तथा सीएसआर में कोविड से संबंधित मेडिकल उपकरण देने का अनुरोध किया । दोनों उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया ।

इसी क्रम में महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महेंद्रा और पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा के साथ वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री रावत ने उनसे प्रदेश में कोविड से लङाई में सीएसआर के तहत राज्य सरकार का सहयोग करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कोविड के खिलाफ लडाई में सहायता मेडिकल उपकरणों के रूप में देनी की अपेक्षा की तथा कहा कि आवश्यक मेडिकल उपकरण सीधे मिलने से राज्य सरकार को सरकारी औपचारिकताएं नहीं करनी पङेंगी और उनमें अनावश्यक विलंब नहीं होगा।

रावत ने महिंद्रा से 1000 आक्सीजन सिलेंडर, 1000 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स, एमआरई मशीन, 10 मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेटर (छोटा अक्सीज़न प्लांट), 500 बाइपैप, 500 साइपैप, मॉनिटर सहित करोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। आनंद महिंद्रा ने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

एक अन्य वर्चुअल बैठक में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने राज्य को शीघ्र 100 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स उपलब्ध कराने की बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट