लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सकल राज्य घेरलू उत्पाद में 1.77 फीसदी की कमी होने का अनुमान

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:04 IST

Open in App

रायपुर, 26 फरवरी छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2020—21 में सकल राज्य घेरलू उत्पाद :जीएसडीपी: में 1.77 फीसदी की कमी होने का अनुमान है। वहीं राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,04,943 रूपए होना अनुमानित है।

विधानसभा में शुक्रवार को राज्य के योजना, आर्थिक एवं खांख्यिकी विभाग के मंत्री अमरजीत भगत ने आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020—21 पटल पर रखा।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार स्थिर भावों पर वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वर्ष 2019-20 की तुलना में 1.77 प्रतिशत की कमी अनुमानित है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 4.61 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति शामिल) में 5.28 प्रतिशत की कमी और सेवा क्षेत्र में 0.75 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।

सर्वेक्षण के अनुसार प्रचलित भावों पर वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वर्ष 2019-20 की तुलना में 1.54 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2019-20 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1,05,089 रूपए से घटकर वर्ष 2020-2021 में 1,04,943 रूपए होना अनुमानित है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.14 प्रतिशत कमी दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट